जोगिया युवा समाजसेवी लक्ष्मण गुप्ता आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। समाज सेवा को अपना संकल्प मानकर वे निरंतर जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते आ रहे हैं। आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनना, उनका त्वरित और प्रभावी निराकरण कराना तथा जरूरतमंदों के लिए हर समय खड़े रहना उनकी कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यही कारण है कि वे समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं के बीच, बेहद लोकप्रिय हैं और उन्हें ‘युवा दिलों की धड़कन’ कहा जाना बिल्कुल भी अतिशयोक्ति नहीं है। कम उम्र में ही लक्ष्मण गुप्ता ने अपने परिश्रम, कर्मठता और नेक नियत के बल पर समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे अनेक क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। चाहे जरूरतमंद परिवारों की मदद हो, प्रशासन से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहयोग हो या सामाजिक आयोजनों के माध्यम से जनहित के संदेश का प्रसार हर मोर्चे पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ नजर आते हैं। जोगिया से नौगढ़ तहसील से शुरू हुआ उनका सामाजिक सफर आज पूरे जनपद में चर्चा का विषय बन चुका है। उनकी सादगी, सहज व्यवहार और हर व्यक्ति के प्रति सम्मान की भावना ने उन्हें आम लोगों का विश्वासपात्र बना दिया है। युवा वर्ग उन्हें अपना आदर्श मानता है, क्योंकि लक्ष्मण गुप्ता न केवल बल्कि समाधान के लिए स्वयं आगे आकर समस्याओं की बात करते हैं, उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं।
सिद्धार्थनगर
युवाओं के दिलों पर राज करते हैं युवा समाजसेवी लक्ष्मण गुप्ता
- by Netra 24 Times
- 30/01/2026
- 24 Views
- 3 weeks ago
